Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमिलावट खोरों के खिलाफ़ उपजिलाधिकारी सेवराई एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का...

मिलावट खोरों के खिलाफ़ उपजिलाधिकारी सेवराई एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का चला डण्डा।

ज़ामनिया दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सामग्री मिलावट को देखते हुए जिलाधिकारी में आदेश पर उपजिलाधिकारी सेवराई एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण।

सेवराई / गाज़ीपुर-  दीपावली पर्व को लेकर खाद्य सामग्री की दुकानों पर होने वाली मिलावट को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सेवराई एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भदौरा बाजार के कई दुकानों पर बुधवार दोपहर छापेमारी की गई। छापेमारी की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

फ़ोटो- सेवराई मिलावटी समान बेचेंगे वाला के खिलाफ जाँच करते उपजिलाधिकारी सेवराई और राजेश प्रशाद, आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विभाग की टीम एवं उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रशाद, आपूर्ति विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मिठाई एवं खाद्य सामग्री की दुकानों पर छापा मार जांच पड़ताल की गई। इस कार्रवाई में कई मिठाई की दुकानों से पनीर, दूध, लड्डू, आदि खाद्य उत्पादों के नमूने संग्रहीत किए गए। वहीं दुकानदारो का लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन न होने पर उन्हें रजिस्ट्रेशन कराए जाने के लिए भी निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सतराम गंज बाजार में मिठाई कारोबारी संजय गुप्ता के यहा से पनीर व दूध का सैम्पल लेने के बाद कामर्सियल गैस की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होने पर आपूर्ति विभाग द्वारा उक्त सिलेंडर को जब्त कर आवश्यक बस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कारवाई की गई। खाद्य विभाग द्वारा भदौरा बस स्टैंड स्थित गहमरी स्वीट्स सहित तीन और दुकानों पर छापा मार कार्रवाई कर मिठाई के नमूने लिए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर पी सिंह ने बताया है कि सभी नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पांच सदस्यीय जांच टीम में अवधेश कुमार, गोपाल चंद, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !