Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजुलाई का राशन 25 से 31 अगस्त के बीच, दो रुपये किलो...

जुलाई का राशन 25 से 31 अगस्त के बीच, दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो की दर से मिलेगा चावल

25 से 31 अगस्त के बीच, दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो की दर से मिलेगा चावल

लखनऊ- विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेम चेंजर बनी मुफ्त राशन वितरण योजना में धीरे-धीरे कटौतौ की जा रही है। प्रदेश सरकार अब अपने कोटे से कार्डधारकों को मुफ्त राशन नहीं देगी। इसके लिए पहले की तरह भुगतान करना होगा।जुलाई माह का राशन वितरण 25 से 31 अगस्त के बीच किया जाएगा जिसके तहत लाभार्थियों को गेहूं के लिए दो रुपये व चावल के लिए तीन रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान करना होगा । हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन मुफ्त में ही बंटता रहेगा। इस योजना का विस्तार सितंबर 2022 तक के लिए किया गया था।

प्रदेश में एक माह में दो बार मुफ्त खाद्य राशन वितरित किया जा रहा था। एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा तो दूसरा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र की योजना जुलाई का राशन 25 से 31 अगस्त के बीच, दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो की दर से मिलेगा चावल

कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई थी, जो पिछले साल नवंबर तक चलाई जानी थी। इस बीच, नवंबर में ही सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में एलान कर दिया कि प्रदेश सरकार भी कार्डधारकों को मुफ्त राशन देगी।

साथ में चना, नमक, रिफाइंड फ्री मिलेगा। इसके बाद केंद्र की योजना का भी विस्तार कर दिया गया। इससे कार्ड धारकों को दोनों ही योजना से माह में दो बार मुफ्त राशन मिलने लगा। इस दोहरे राशन वितरण का भाजपा को चुनाव में जबरदस्त लाभ हुआ। लेकिन अब नई राशन प्रणाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 25 से 31 अगस्त के बीच, दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो की दर से चावल वितरित किया जायेगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !