दरौली रेलवे स्टेशन के अप लाइन में होम सिंगनल के पास रेलवे ट्रैक पर मिली सिर कटी लाश।
दिलदारनगर / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के अप लाइन में होम सिंगनल के पास शुक्रवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शिनाख्त में जुट गयी।
मृतक व्यक्ति की तलासी करने पर उसके पास से प्राप्त मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी कुछ देर बाद शव की शिनाख्त मृतक के पुत्र द्वारा शिनाख्त मारकंडे राजभर निवासी सुहवल थाना क्षेत्र मानपुर के रूप में पुत्र अमित राजभर ने की।
जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर ने बताया कि दरौली रेलवे स्टेशन के मेमो पर अप लाइन किनारे पड़े शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली गयी तो युवक के पॉकेट से मोबाइल मिला तो स्वजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई।
पुत्र अमित राजभर ने शव की पहचान पिता मारकंडे राजभर उम्र 55 वर्ष के रूप में की। युवक का आधा सिर कट गया था।किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह घटना हुई है।

