Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में मेंहदी प्रतियोगिता में काजल बिन्द प्रथम...

शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में मेंहदी प्रतियोगिता में काजल बिन्द प्रथम तथा तबस्सुम निशा द्वितीय स्थान प्राप्ति पर किया गया सम्मनित।

शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में मेंहदी प्रतियोगिता में काजल बिन्द प्रथम तथा तबस्सुम निशा द्वितीय स्थान प्राप्ति पर किया गया सम्मनित।

नंदगंज (गाजीपुर)। शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में बुधवार को विद्यालय की छात्राओं में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने मेंहदी लगाने का हुनर प्रदर्शित किया। फ़ोटो- शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त काजल बिन्द को पुरस्कृत करते प्रबन्धक सुनील सिंह।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षिका मीना सिंह, सरोज सिंह, उषा सिंह, पूनम सिंह, मधु सिंह तथा शिक्षक गौरव सिंह तथा जितेंद्र राम ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। निर्णायक मंडल द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता में काजल बिंद को प्रथम, तबस्सुम निशा को द्वितीय तथा आफ़रीन को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया।

पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य उदय राज ने पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर गिरीश चौबे, ओपी सिंह, वीरेंद्र नाथ राम, सत्यनारायण पांडेय एवं सुधीर कुमार सिंह आदि शिक्षक सहयोग में लगे रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !