Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकासिमाबाद वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल समेत एक अभ्युक्त गिरफ्तार

कासिमाबाद वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल समेत एक अभ्युक्त गिरफ्तार

कासिमाबाद वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल समेत एक अभ्युक्त गिरफ्तार। 

कासिमाबाद ⁄ गाजीपुर– कोतवाली क्षेत्र के बरेसर थाना पुलिस को कुछ दिन पहले एक मोटरसाईकिल चोरी की सूचना मिली थी। शनिवार को बरेसर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन सिद्दीकी अपने टीम के साथ डाहीं पुलिया पर चेकिंग चला रहे थे तभी एक वाहन चोर बाइक लेकर भागने की फिराक में था तब तक पुलिस की उस पर नजर पड़ी और पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। मौके पर उसके कब्जे से एक बाइक बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष यादव पुत्र किशोर यादव निवासी करकापुर थाना जंगीपुर बताया। बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक गुलाम हुसैन सिद्धकी, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश एवं कांस्टेबल पंकज पाल मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !