विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत लोगों को आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर जाकर साफ-सफाई के प्रति करेगीं सभी को जागरूक ।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर नगर पालिका सभागार में शनिवार को आगनबाडी कार्यकत्रीयों संग बैंठक की गयी।
जिस दौरान ब्लाक प्रोग्राम अधिकारी आसिफ जमाल ने बताया कि आगामी दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। सम्बन्धित विभाग समय से सभी कर्मचारियों के प्रशिक्षण को दिया जायेगा जिस विभाग की जिम्मेदारी मिली है। उसको पूर्ण कराने में गंभीरता दिखायें।
विगत वर्षों की भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक एवं दस्तक अभियान का प्रथम चरण दिनांक 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 जनपद में चलाया जायेगा।
जिस दौरान आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर जाकर साफ-सफाई पर सभी को जागरूक करेंगी। बुखार, कुपोषित, दिमागी बुखार तथा टीबी एंव अन्य बिमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए इसकी सूचना संम्बधित अधिकारी दिया जाना हैंं।
जिस दौरान अधिशासी अधिकरी अब्दुल सबूर‚ विजय शर्मा‚ एकलाख अहमद‚ फार्मासिस्ट जितेन्द्रनाथ शुक्ला प्रा०स्वा केन्द्र जमानियॉ आगनबाडी कार्यकत्री अफसाना ‚ मालती देवी‚ सरोज देवी, आदि लोंग मौजूद रहें।

