Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयोगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री‚ 2 उप मुख्यमंत्री, 16...

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री‚ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री‚ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ। 

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। योगी के साथ 2 उप मुख्यमंत्री, 16 मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। केशव मौर्य को सिराथू सीट से हारने के बाद भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।वहीं, लखनऊ कैंट से चुनाव जीते ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। योगी के पहले कार्यकाल में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे।मंत्रिमंडल में पांच महिलाएं भी हैं। गुलाब देवी, बेबी रानी मौर्य, प्रतिभा शुक्ला, विजय लक्ष्मी गौतम, रजनी तिवारी योगी की सहयोगी बनी हैं।

पूर्व नौकरशाह भी साथ
योगी की नई कैबिनेट में इस बार चौंकाने वाले तरीके से नए चेहरों को मौका दिया गया है। नई कैबिनेट में गुजरात मॉडल की झलक है। मोदी ने इस बार पेशेवरों को मंत्री बनाने की भी सलाह दी थी, ताकि 2024 का चुनाव पूरी तैयारी से लड़ सकें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये यूपी की फ्यूचर कैबिनेट हो, जो अगले 15 साल तक काम कर सके। इन बातों को देखते हुए आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने पर वाले असीम अरुण को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा, अरविंद कुमार शर्मा को भी मौका मिला है। पीएम मोदी के करीबी अरविंद आईएएस की नौकरी छोड़कर यूपी की राजनीति में सक्रिय हुए। वे इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

सहयोगी दलों को भी साथ लिया
भाजपा ने सहयोगी दल अपना दल से दो नाम तय किए गए हैं। इसमें पहला नाम अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का है। मौजूदा समय में अपना दल-एस यूपी विधानसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने में आई है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !