संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत सास की जमकर कि पिटई।
जमानियां ⁄ गाजीपुर –स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेशन बाजार मदनपुरा गांव के हरिजन बस्ती में शुक्रवार की एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे मायके पक्ष सें ससुराल पक्ष के लोगों की जमकर धूनाई कर दी। लेंकिन मामाला वहीं नहीं थमा मदनपुरा गांव के हरिजन बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार‚ कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेशन बाजार मदनपुरा गांव के हरिजन बस्ती निवासी राकेश राम की 24 वर्षीय पत्नी नीलम देवी उम्र 24 वर्ष पुत्री रमेश राम निवासी लोटवा गांव का विवाह 12 जून 2021 में मदनपुरा गांव के राकेश राम पुत्र गौरी राम के यहाँ की गयी थी लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अपने घर में मृत अवस्था में पायी गई। जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।
बताया जा रहा हैं कि आये दिन पति राकेश और पत्नी नीलम के बीच आपसी विवाद होता रहता करीब एक माह पहले मृतका नीलम के मायके वालों ने आपसी सामाजिक पंचायत के बाद नीलम को पूरा विदा कर ससुराल भेज दिया गया जिसके बाद भी पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। कुछ घण्टों में अपनी पुत्री की माैत की सूचना पर मौके पर पहँचें मायके वालों ने पहुंचते ही मृतका के पति और उसके बड़े भाई बेचू राम की जमकर पिटाई की साथ ही मृतका के पिता रमेश राम ने आरोप लगाय हैं कि नीलम की गला दबा कर हत्या की गयी है।
जिसके बाद नीलम के पिता रमेश राम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति राकेश, जेठ बेचू राम, जेठानी सोनी व सास धर्मवती पत्नी स्व गौरी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गयी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी संपूर्णनन्द राय ने बताया की मृतिका के पिता द्वारा तहरीर दी गयी हैंं। शव को कब्जे में ले लिया गया हैं ।

