तीन दिवसीय रोवर्स व रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में बच्चों नें सिखें ध्वजा शिष्टाचार, श्रमदान, गांठ फास बंधन की परिभाषा।
जमानिया /गाजीपुर – स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के रोवर्स व रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और अंतिम दिन ध्वजा शिष्टाचार, श्रमदान, गांठ फास बंधन के गुणों के बारें में बताया गया।

स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम के रोवर्स व रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षुओं द्वारा छात्र और छात्राओं को डाक्टरी गांठ ,जुलाहा गांठ, लघु कर गांठ, मछुआ गांठ, ध्रुव गांठ ,खुटा फास, एक गोल चक्कर दो अर्थ फास, समांतर बंधन ,ध्वजा शिष्टाचार राकेट ताली ,साइलेंट ताली का ज्ञान प्राथमिक सहायता का ज्ञान और दैनिक जीवन में इसके क्या उपयोंग हैं इन गुणाें के बारें में बताया गया ।
साथ हीं रोवर्स और रेंजर्स बच्चों को ओपन सेशन लिखित टेस्ट दीक्षा के बारे में समझाया गया । जिस शिविर का संचालन जी पी गुप्ता ,श्री गंगा सागर शर्मा, सहयोगी लालू यादव, रोवर प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ,रेंजर प्रभारी नीतू सिंह, शिविर में एवं अन्य शिक्षक गण एवं रोवर्स एंड रेंजर मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसके साथ ही राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया

