दादा फतेह खा फुटबॉल चैंपियनशिप द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के क्वाटर फाईनल मैच में चंदौली ने गोड़सरा को 4 – 3 पराजित कर सेमीफाइनल में।
सेवराई- गोड़सरा गांव मे दादा फतेह खा फुटबॉल चैंपियनशिप द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को मेजबान टीम गोड़सरा एवं चंदौली के बीच खेला गया।जिसमे पेनाल्टी शूट में चंदौली ने गोड़सरा को 4-3 से हराकर बढ़त बना ली।
सेवराई तहसील क्षेत्र के गोड़सरा निवासी सुब्रतो कप खिलाड़ी स्व. एनुलहक खान एवं बिहार पुलिस के कैप्टन चैंपियन स्व.शाहजहाँ खान के स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच गोड़सरा बलुआ मैदान पर हुआ। गोड़सरा और चंदौली के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में चंदौली ने एक गोल मारकर बढ़त बनाया जबकि दूसरे हाफ में लास्ट टाइम गोड़सरा ने एक गोल मारकर बराबरी कर लिया ।
फिर दोनों टीमो को 10 मिनट का अतिरिक्त समय खेलने को दिया गया लेकिन दोनो टीम बराबरी पर रही। कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि पेनाल्टी शूट कराया जाय पेनाल्टी शूट में चंदौली ने गोड़सरा को 4 – 3 पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। इस मैच के मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी मो इसरार अहमद रहे। मुख्य अतिथि मो इसरार अहमद ने फीता काटकर एवं किक मारकर खेल का आगाज किया।
खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल आपसी तालमेल और सूझ-बुझ के साथ शारीरिक दक्षता प्रदर्शित करनेे का खेेल है। खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल ही टीम को जीत दिलाती है।
उक्त अवसर पर गांव के पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य इम्तियाज़ अंसारी, नौसाद अंसारी, पूर्व प्रधान सगीर खान, शमशाद खान, वाजिद खान, एजाज खान,हातिम खान, मिनहाज खान, जितेंद्र राम, बहादुर राजभर, तबरेज मास्टर, शोएब खान,शौकत खान, खालिद खान,इरशाद खान,डॉ जावेद खान आदि लोग मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता के आयोजक मोहसिन खान,तौकीर खान, राजू खान, मोबस्सर खान,सद्दाम खान ने आये सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मैच के रैफरी की भूमिका एम एम खान तथा लाइन मैन सद्दाम खान व मंटू खान रहे जबकि कमेंटरी इरफान ने की।

