मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए लिया शपथ।
सेवराई- मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं शैक्षिक संस्थानों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाया गया।
तहसील क्षेत्र के उसिया ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रूप से निडर होकर मतदान करने एवं लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ धनंजय आनंद ने, प्राथमिक विद्यालय सतराम गंज बाज़ार पर प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश पांडेय ने, प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया पर ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव ने और साथ ही तहसील कार्यालय पर उपज़िलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद एवं गहमर कोतवाली परिसर में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने सभी को निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए शपथ दिलवाया।
इस मौके पर विशुनी धनी राम, जवाहिर, सूबेदार, अशोक, धनु, अनिल, सैफ अली खान, मेहराब खान, शाहिद, गुफरान, बालेश्वर, मंजूर, लेखपाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

