Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित अड़गड़ेश्वर महादेव मंदिर में हवन पूजन और...

पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित अड़गड़ेश्वर महादेव मंदिर में हवन पूजन और श्रीमद्भागवत गीता पाठ का किया गया आयोजन

पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित अड़गड़ेश्वर महादेव मंदिर में हवन पूजन और श्रीमद्भागवत गीता पाठ का किया गया आयोजन ।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय स्टेशन बाज़ार पुलिस चौकी परिसर में सोमवार को नवनिर्मित अड़गड़ेश्वर महादेव मंदिर में हवन पूजन और श्रीमद्भागवत गीता पाठ का आयोजन किया गया।जिस दौरान पुलिस चौकी परिसर में नवनिर्मित अड़गड़ेश्वर महादेव मंदिर को पुष्पों से सुसज्जित कर प्राणप्रतिष्ठा और हवन पूजन किया गया। चौकी परिसर प्राणप्रतिष्ठा और हवन पूजन के दौरान श्रीमद्भागवत गीता पाठ के संस्कृत के श्लोकों से चौकी परिसर का वातावरण पवित्र हो गया।सोमवार को समापन कार्यक्रम के दौरान लोगो भगवान का प्रसाद वितरण किया गया।

स्टेशन चौकी प्रभारी तरुण पाण्डेय द्वारा परिसर में निर्मित मन्दिर के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराते हुए अड़गणेश्वर महादेव की स्थापना कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिस दौरान श्री पाण्डेय द्वारा लोगो को स्मृति के बतौर अड़गणेश्वर महादेव श्रीमद्भागवत गीता भेंट की गयी।

जिस दौरान स्टेशन चौकी विनोद भारती ,आनंद राही, दिलीप, जमुना तिवारी, बाबूलाल, उप निरीक्षक के0पी0 सिंह, पवन मिश्रा, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !