Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० रोड़ में बने खड्ढे...

कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० रोड़ में बने खड्ढे दे रहै है दुर्घटना को निमंत्रण।

कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० रोड़ में बने खड्ढे दे रहै है दुर्घटना को निमंत्रण।

जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० सड़क कई वर्षो से ख़राब और जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगो को हो रही है परेशानी।

फ़ोटो- कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० सड़क की ख़राब हालात

नागर स्थित कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० सड़क कई वर्षो से अपने जर्जर अवस्था का रोना रो रहा है। लेकिन इस मार्ग का दुखड़ा कौन सुने, सब अपनी अपनी सत्ता वाली कुर्सी पर महाभारत के धृतराष्ट्र की भांति अन्धे और गूँगे हो कर सुख का आनन्द भोग रहे है।

ऐसा लगता है कि यहाँ किसी कि भी सरकार या सरकारी महकमे की की भी जिम्मेदारी नहीं बनती की क्या होगा या नहीं, सब यहाँ मानो एक ऐसी व्यवस्था की गुलामी कर रहे है जो आजादी से पूर्व थी। कुछ दिन पूर्व तहसील दिवस पर नगर के ही अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह द्वारा कोतवाली के ठीक सामने निर्मित आर० सी० सी० सड़क कई वर्षो से ख़राब और जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगो को हो रही है।परेशानी को लेकर इस समस्या की लिखित शिकायत की थी। लेकिन इस समस्या पर आज तक सरकारी महकमा द्वारा इस मामले पर किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। समस्या जहाँ की वही बनी हुई है। यहाँ सरकारी विभागों का यह हाल है कि जब तक कोई घटना नहीं होती तब तक यह लोग जगते नही मानो की कुम्भकर्ण की भांति छः माह के लिए सो गये हो।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !