Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ...

उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ का आमरण अनशन

उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर खत्म हुआ स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ का आमरण अनशन

जमानियां / गाजीपुर- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं काे छात्रसंघ चुनाव के प्रस्ताव को वृहस्पतिवार को उपज़िलाधिकारी जमानिया के आश्वासन पर युवा छात्र नेताओं द्वारा  अनशन समाप्त किया गया।

फ़ोटो- हिंदू पीजी कालेज में आमरण अनशन पर बैठ युवा छात्रों से वार्ता करते उपज़िलाधिकारी जमानिया भारत भार्गव व महाविद्‍यालय के प्राचार्य डॉ संजीव सिंह

प्राप्त जानकारी के आधार पर छात्र नेताओं ने कई बार तहसील एवं महाविद्‍यालय प्रशासन से छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर पत्रक सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने पहले क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया जिसके बाद आमरण अनशन पर बैठ गये।

आमरण अनशन शुरू होने के 24 घंटे के अन्दर ही उपज़िलाधिकारी जमानिया भारत भार्गव व महाविद्‍यालय के प्राचार्य डॉ संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को मनाने का कार्य शुरू हुआ। एसडीएम भारत भार्गव ने कहा कि जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने का आश्वासन दिया।

फ़ोटो- हिंदू पीजी कालेज में आमरण अनशन पर बैठ युवा छात्रों को जूस पिलाकर आमरण अनशन खत्म करते उपज़िलाधिकारी जमानिया भारत भार्गव

जिस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना एवं विधानसभा चुनाव समय से समाप्त हो जाता है तो निश्चित छात्रसंघ चुनाव भी करा दिया जाएगा। उपज़िलाधिकारी जमानिया  व महाविद्‍यालय के प्राचार्य द्वारा निर्धारित आश्वासन पर छात्र संतुष्ट होकर अपना आमरण अनशन समाप्त करने को तैयार हो गये। उपज़िलाधिकारी  भारत भार्गव व महाविद्‍यालय के प्राचार्य डॉ संजीव सिंह द्वारा छात्रों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।

इस अवसर पर अंकित सिंह, माजिद खाँ‚ घनश्याम तिवारी‚ अनिश सिंह, अजीत कुमार, अमित, मनीष, सुमइया, प्रीति, संजना आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !