Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रक की चपेट में आ जाने के कारण युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण युवक की मौत

मनिहारी (गाजीपुर) – जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार के तिराहे के पास शाम 6.30 बजे के समय ऊसरगांव के तरफ से शादियाबाद के तरफ जा रहा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मुन्ना चौहान (40) पुत्र देवनन्दन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी भेजा गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हंसराजपुर बाजार के दोनों तरफ ढेले लगने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती रहती है।जबकी हंसराजपुर बाजार तिराहे से 100 मीटर की दूरी पर हंसराजपुर पुलिस चौकी स्थित है। बाजार के दोनों तरफ प्रतिदिन दर्जनों ढेले लगने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। मृतक मुन्ना चौहान बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर (परवा)के रहने वाले थे।

वह बाइक से हंसराजपुर बाजार गए थे।और बाजार करके वापस अपने घर लौट रहे थे कि ऊसरगांव के तरफ से शादियाबाद की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ना चाहा लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

गंभीर हालत में अधेड़ को बाजार वासियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी भेजवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा शव को देख फफक पडे़। चौकी प्रभारी हंसराजपुर ने बताया की घटना स्थल जंगीपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर पुलिस लेकर गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !