Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रेन की चपेट आ जाने कारण अधेड़ की मौके पर मौत

ट्रेन की चपेट आ जाने कारण अधेड़ की मौके पर मौत

  • ट्रेन की चपेट आ जाने कारण अधेड़ की मौके पर मौत जी0आर0 पी0 पुलिस निसाख्त में जुटी

सेवराई / दिलदारनगर – बक्सर-डीडीयू रेल प्रखंड के भदौरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भदौरा स्टेशन शनिवार को करीबन 9:40बजे डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन नंबर 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस द्वारा स्टेशन के पोल संख्या 689/10-8 के बीच चपेट में आने सेअज्ञात अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर अधेड़ की लाठी और गेरुआ रंग का वस्त्र और कंबल पड़ा था। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मौके पर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अधेड़ कोई साधु लग रहा था जो रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की जद में आ गया और कटने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

स्टेशन प्रबंधक रमेश प्रसाद की सूचना पहुंची दिलदारनगर जीआरपी चौकी दिलदारनगर पुलिस ने शव को कब्ज़े में कर लिया। जीआरपी चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात अधेड़ के शव को शिनाख्त के लिए फिलहाल चौकी पर ही रखा गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !