Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस नगर...

पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस नगर में वितरित की गयी मिठाईया

पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस पर नगर के भाजपा कार्यालय में वितरित की गयी मिठाई।

जमानिया / गाजीपुर -स्थानीय नगर स्थित भाजपा कार्यालय परिसर स्थित शनिवार को पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवास हर्षोल्लास के मनाया गया। कार्यकम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के वरुण पाण्डेय द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी माल्यार्पण करते हुए दीपप्रज्वलन कर किया गया।

फ़ोटो-पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय

भाजपा नेता अनुराग पाण्डेय ने कहा कि वाजपेयी जी के मृदुलता, सरलता, प्यार के कारण लोगों ने आज भी उन्हें अपने दिल में बसा रखा। कहा कि उन्हें ताउम्र देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया है। जिसके बाद केक एवं मिठाईयां बांटी गई

अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुवे कहाँ कि 25 दिसंबर 1924, ग्‍वालियर में जन्में अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री थे।

वे पहले 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 मे और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। आज वह हमारे मध्य नही है लेकिन भरतीय जनता पार्टी के लिए एक आदर्श पुरूष थे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे।

मण्ड़ल महामंत्री रामाश्रय तिवारी द्वारा अटल जी के जीवनी शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी का जीवन त्यागमय रहा और राष्ट्र के सर्वोत्थान के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहते हुए कार्य किया जिसमें देश एवं समाज का जो कार्य किया। वह अस्मर्णीय है।

इस मौके पर मण्ड़ल महामंत्री रामाश्रय तिवारी जी , महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रम्भा राय जी ,महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी गुड्डी पाण्डेय , पारसनाथ बिंद ,आचार्य राधेश्याम तिवारी जी ,किशन चौधरी जी , रोहित शर्मा जी , शुशील चौधरी , सन्तोष वर्मा, अजीत सिंह‚ रम्भा राय‚ रविशंकर तिवारी‚ रामाश्रय तिवारी‚ अशोक यादव‚ अनुराग कुमार पाण्डेय‚ छोटेलाल बिन्द‚ बृजमोहन पासी‚ अमिताभ सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन गोविन्द चौबे ने किया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !