Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरक्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए किया...

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए किया आर्थिक सहयोग 

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इनरव्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार की ओर से कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए किया आर्थिक सहयोग ।

वाराणसी- क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को इनरव्हील क्लब स्पार्कलिंग स्टार की ओर से महमूरगंज स्थित शुभम लान परिसर में क्रिसमस एवं विंटर कार्निवाल संस्थान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं रोगियों के आर्थिक सहयोग के लिए  क्लब की सदस्यों द्वारा फंड इकट्ठा किया गया. जिसे कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए डोनेट किया गया.इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डिस्टिक चेयरमैन अर्चना वाजपेई ने कहा है कि खुशी बांटने से ही सच्ची खुशी मिलती है क्रिसमस का त्यौहार इसका प्रतीक है. क्लब के अध्यक्ष मानसी अग्रवाल ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज बहुत ही महंगा है हमारा यह आंशिक सहयोग किसी पीड़ित के परिवार के लिए बहुत बड़ा सहयोग हो सकता है इसके लिए समाज के समृद्ध जनों को पहल करने की जरूरत है.

क्रिसमस विंटर कार्निवल का आनंद उठाते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की. इस मौके पर क्रिसमस पर आधारित बोनफ़ायर, सनलाइट पेंटिंग, क्रिसमस कैंडल डेकोरेशन सहित विविध गेम्स और प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम के संयोजन में मानसी अग्रवाल, रोमा जाडवानी, रुपिका अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, हर्षिका अग्रवाल, मनीषा कृष्णा, सिद्धि, सौम्या व छवि का विशेष सहयोग रहा.

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !