नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के कहानी पर डाला गया प्रकाश
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में नमामि गंगे के द्वारा विकासखंड सदर के डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को नदी उत्सव के अंतर्गत स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के कहानी पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि साहित्यकार विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि पंडित विश्वनाथ शर्मा जैसे क्रांतिकारी उनके पिता थे उनका परिवार गाजीपुर जनपद का एकमात्र परिवार है जिसका तीन पीढ़ियां 1942 के आंदोलन में जेल गए थे जनपद के क्रांतिकारियों को याद करने का यह पल गर्व महसूस कराता है।
साहित्यकार रामअवतार ने कहा कि गाजीपुर के क्रांतिकारी आंदोलन में सभी वर्गों का पुरुष महिला गणिकाओं, किसानों, मजदूरों का अविस्मरणीय योगदान रहा जब गांधी जी 1929 में गाजीपुर आए तो लाखों की भीड़ को संभालने और गांधीजी की सारी जिम्मेदारी विश्वनाथ शर्मा ने निभाई तथा साथ ही पब्बरराम का भी जिक्र किया।
जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिवपूजन राय मगर सिंह तथा दल सिंगार दुबे जैसे क्रांतिकारियों के कहानियों पर अपना विचार प्रकाट किया ।
सभी के प्रति आभार प्रधानाचार्य हरिशंकर ने प्रकट किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष ने किया

