केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी से फुटवियर गारमेंट होजरी एवं अन्य वस्तुओं पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने को लेकर किया विरोध प्रर्दशन
दिलदारनगर– केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी से फुटवियर गारमेंट होजरी एवं अन्य वस्तुओं पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के तहसील प्रभारी दिनेश अकेला के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को दिलदारनगर युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विरोध प्रर्दशन किया गया।

केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी से फुटवियर गारमेंट होजरी एवं अन्य वस्तुओं पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12% किए जाने को लेकर नगर के शिव मंदिर से एक जुलूस के द्वारा व्यापारीयों ने जीएसटी की वृद्धि वापस लो वापस लो के नारे लगाते हुए मुख्य मार्ग रेलवे क्रॉसिंग होते हुए थाना रोड पर जाकर समाप्त हुआ
व्यापारी नेता दिनेश अकेला ने कहा कि कॅरोना काल से ही करीब 2 वर्षों से व्यापार में मंदी चल रहा है जीएसटी की वृद्धि होने से गारमेंट होजरी एवम फुटवियर के व्यापारियों का व्यापार चौपट होगा इस वृद्धि को को तत्काल वापस लिया जाए युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना रौनियार ने कहा कि गारमेंट फुटवियर जींस भी आम जनता के लिए आवश्यक है जीएसटी की वृद्धि होने से जिंसों के समान महंगा होजायेगे जो आमजन से दूर हो जाएगा
इस जुलूस में युवा अध्यक्ष मुन्ना रौनियार महामंत्री विकास अग्रहरि कोषाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव सिद्धार्थ वर्मा सोनू गुप्ता अरविंद जायसवाल सनी वर्मा चंदन गुप्ता अरुण जायसवाल शहनवाज खां जनार्दन गुप्ता लड्डन खां फिरोज अहमद बंटी सरदार रजत श्रीवास्तव गणेश गुप्ता सोनू चौबे बचनी चौबे चंदन गुप्ता आकाश श्रीवास्तव बबलू गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी जुलूस में शामिल थे

