शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग से लाखों का समान जलकर ख़ाक ।
सेवराई। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गहमर कोतवाली के सामने रविवार की देर शाम शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण हजारों रुपए का उपकरण और समान जलकर राख हो गया।
जानकारी अनुसार गहमर के अइठी गोइठी निवासी रमेश कुमार भारती का कोतवाली गेट के ठीक सामने एक कटरे में मोबाइल रिपेयरिंग एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग का दुकान था। रविवार की शाम दुकानदार दुकान बंद करके खाना खाने के लिए घर गया तो किसी ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार को दी।
जब तक दुकानदार एवं अन्य लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जाता है तब तक करीब 50 से 60 हजार रुपये का इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर राख हो गया था। जिस दौरान मुकेश भारती ने बताया कि उसके जीविकोपार्जन की एकमात्र सहारा यह दुकान ही थी जो अब पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।
सेवराई से सवांददाता सन्दीप शर्मा की रिपोर्ट

