नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजनान्तर्गत हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन ।
सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर पंचायत भवन प्रांगण में नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजनान्तर्गत फील्ड डे गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में खण्ड तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानन्द पाण्डेय द्वारा बीज शोधन एवं भूमि शोधन तथा तकनीकी सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर किसानों को जानकारी दिया गया। कृषि वैज्ञानिक जे पी श्रीवास्तव द्वारा रबी की फसल गेहूं, चना आदि फसलों की वैज्ञानिक खेती की पद्धति पर आधारित आधुनिक खेती पर किसानों को जानकारी दिया गया।
सहायक खण्ड तकनीकी प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन एवं डिकॉम्पोजर के प्रयोग आदि पर किसानों को जानकारी दिया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगज़ेब खान तथा संचालन ग्रामप्रधान प्रतिनिधि मुन्नू यादव एवं मंच संचालन एडीओ कृषि डॉ. प्रभाकर पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस गोष्ठी में नंदू कुशवाहा, संदीप शर्मा, राजेन्द्र चौहान, अजय, कंचन देवी, आदि सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
सेवराई से सवांददाता सन्दीप शर्मा की रिपोर्ट

