जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का गहन निरीक्षण।
गाज़ीपुर- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों की सघन तलाशी ली गई। वहां कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके बाद वहां बैरक में बन्द कैदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की गई। तथा कारागार में बन्द महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई।
तथा वही जिला कारागार में संचालित भोजनालय की बन रहे भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जिस दौरान उन्होंने बताया कि ज़िला कारागार में बंद कैदियों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया है। जिस दौरान किसी भी बैरक में बन्द कैदियों के पास से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक कोई वस्तु प्राप्त नही हुई है।

