Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरतालाब में गिरकर डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

तालाब में गिरकर डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

तालाब में गिरकर डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

मरदह / गाज़ीपुर-स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बरही गाँव मंगलवार की शाम करीब 6:50 बजे के करीब एक 65 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गयी।

फ़ोटो-वृद्ध की मौत के सूचना पर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरदह थाना क्षेत्र के बरही गाँव निवासी  गणेश पासवान उम्र 65 वर्ष दोनो आंखों से अंधे थे। गणेश पासवान राजभर बस्ती में पोखरे किनारे बने घर मे रहते थे,मंगलवार की रात्रि में अचानक कब गणेश पानी से भरे पोखरे में गिर गये।

परिजनों को इसकी जानकारी तक नही हुई,रात्रि में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नही चला,बुधवार की सुबह पोखरे में उतराया हुआ शव मिला। गणेश के पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी है। बड़ा और एकलौता पुत्र घूरा राजमिस्त्री का काम करते है,घर की माली हालत ठीक नही है।

घटना के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !