आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी 34 मंडलों की कार्यकारिणी समितियों की गयी बैठक।
गाजीपुर- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं संगठन कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी 34 मंडलों की कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के उपस्थिति मे 13,14,15 नवम्बर मे अलग अलग विभिन्न स्थानों और भिन्न तिथियों मे समपन्न हुई।
जिसमे चुनाव को लेकर पुरी तरह से संवेदनशील भारतीय जनता पार्टी लगातार कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों सहित घर घर पहुंच कर सरकार की योजनाओं तथा पार्टी संगठन के रीति नीति एवं सोच विचारों से जन जन को अवगत करा रहे है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की देश सेवा की सोच,जिम्मेदार नागरिक,राष्टवादी कार्यकर्ताओं की निर्माण भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति है।उन्होंने कहा की प्रदेश मे नव सदस्यता अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के विकास, उत्थान के साथ जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मजबूत हो यह भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच मे शामिल है।
जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के स्वार्थ पुर्ति हेतु राजनीति नही करता
कल रविवार को सायंकाल भाजपा जिला कार्यालय पर गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी की बैठक गोपाल राय की अध्यक्षता मे जिला प्रभारी अशोक मिश्रा की उपस्थिति मे समपन्न हुई।बैठक मे आगामी सभी कार्यक्रमो के लिए दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक मे प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, मंडल प्रभारी अशोक पाण्डेय, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज बिंद, मंडल महामंत्री मुरली कुशवाहा, अशोक मौर्य, परवेज खान, मनोज कुशवाहा, चंदन बिंद और मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री रामजी बलवंत ने किया।

