Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गन्दगी स्वछता अभियान को दिखा रहे...

जमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गन्दगी स्वछता अभियान को दिखा रहे है ठेंगा

जमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में फैली गन्दगी स्वछता अभियान को दिखा रहा है ठेंगा।

जमानिया / गाजीपुर- वर्तमान सरकार में विकास और स्वच्छता अभियान के नाम पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाया जा रहा है। लेकिन धरातल पर सच्चाई तो कुछ और ही प्रतीत हो रहा है। इण्डिया की ख़राब व्यवस्था को सुधारने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा डिजिटलीकरण व्यवस्था लाया गया लेकिन किसी भी व्यवस्था में कोई बदलाव नही हो पाया इसकर मुख्य कारण है भारतीय कमीशन खोरी व नक्कारा व्यवस्था के कारण विकास नही हो सकता है।

जमानिया रेलवेस्टेशन ऑटो स्टैण्ड में फैली गंदगी का अम्बार

सरकार द्वारा भारतीय रेलवे छोटे स्टेशनों के सुंदरीकरण और स्वछता अभियान के नाम पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाया गया लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओ में कोई परिवर्तन नहीं आया। विभागीय अधिकारियों ने सरकार की आँख में धुलझोक कर विकास और स्वच्छता अभियान केवल कागजों के पन्नो में देखने को मिलता है धरातल पर तो केवल अन्धेर नगरी है।फ़ोटो- स्टेशन पर खराब पड़ा हैण्ड पम्प

वही जमानिया रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में फैली गन्दगी स्वछता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। कोरोना महामारी के समय साफ़ सफाई और स्वच्छता को लेकर सरकारी महकमा चौकस व्यवस्था की गयी थी लेकिन विभागीय अधिकारियों की निरंकुशता के कारण यह व्यवस्था फिसड्डी होते जा रहे हैं।

संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार जमानिया स्टेशन के बाहरी परिसर में शौचालय की समूचित व्यवस्था नही है प्रतीक्षालय में निर्मित शौचालय की हालत खराब पड़ी है स्टेशनो पर लगे लोगों के पेयजल सुविधा के लिए लगें नल ख़राब पड़े है। स्टेशनों पर फैले गन्दगियाँ यह साबित करता है।

फ़ोटो- स्टेशन पर यात्रियों के लगे पेयजलापूर्ति नल वहाँ फैली गंदगी

निर्मित नालिया सफाई के अभाव में उनसे दुर्गन्ध आती रहती है जिस कारण यात्रियों सहित स्थानीय लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफाई व्यवस्था के नाम पर काफ़ी खामियां दिखायी दे रही है । कोविड-19) संक्रमण के समय को भले ही लोग भूल गए है लेकिन आज भी गन्दगी से हो रही बीमारियों का खामियाजा लोग भुगत रहे है। आज सरकारी विभाग स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार के आँखों मे धुलझोक मूर्ख बनाने का काम कर रही है।फ़ोटो- पेय जल पूर्ति के पास खुली पड़ी नालिया

वही क्षेत्र के लोगो का कहना है कि कोरोना काल से बन्द रेलवे व्यवस्था पुनः शुरू होने के बाद रेलवे विभाग द्वारा लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में काफी बढ़ोत्तरी किया गया है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं के कुछ भी नही है।

फ़ोटो-स्टेशन में प्रतीक्षालय में ख़राब और बन्द पड़ा शौचालय

स्थित जमानिया रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय बने शौचालय खराब पड़े है। लोगो को शौचालय के समुचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन परिसर में बने शौचालय की सफ़ाई न होने के कारण वहां दुर्गन्ध आती है जिससे के कारण यात्री को परेशानी होती हैं।

क कोरोना (कोविड-19) संक्रमण के समय को भले ही लोग भूल गए है लेकिन आज भी गन्दगी से हो रही बीमारियों का खामियाजा लोग भुगत रहे है। आज सरकारी विभाग स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार के आँखों मे धुलझोक मूर्ख बनाने का काम कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !