मतदात अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगो को किया जागरूक।

जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय क्षेत्र स्थित हेतिमपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सोमवार को उपजिलाधिकारी जमानिया की अध्यक्षता में मतदात जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक नये मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मतदात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।जिस दौरान उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

मतदात जागरूकता अभियान सेंट मैरिज स्कूल जमानिया, हेतिमपुर प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा नगर में कस्बा बाजार , पाण्डेमोड़, लोदीपुर, कानूनगो मोहल्ला, नगर क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया गया।
जिस दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहाँ की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हमें अधिक से अधिक नये मतदाताओं को जागरूक कर जिससे हम अपने राज्य के लोकतंत्र का गठन किया जा सके और लोकतंत्र का गठन करने में हमार एक महत्वपूर्ण योगदान है।
उक्त मौके पर कोतवली प्रभारी सम्पूर्णानन्द राय, तहसीलदार घनश्यान, राजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह‚ निर्वाचन सहायक‚ राहुल कुमार‚ मुकेश दूबे‚ समरजीत सिंह यादव‚ धर्मराज सिंह‚ अरविन्द कुमार‚ छाया आदि लोग मौजूद रहे।

