Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवर्षा के कारण हरपुर गाँव के रास्ते जलमग्न नगरवासियों को हो...

वर्षा के कारण हरपुर गाँव के रास्ते जलमग्न नगरवासियों को हो संक्रमित बीमारियों से ग्रसित होने का डर

वर्षा के कारण हरपुर गाँव के रास्ते हुवे जलमग्न नगरवासियों को हो रही है काफ़ी परेशानी 

वर्तमान सरकार विकास के नाम पर लोगो के साथ धोखा कर रही है साधारण शब्दो मे कहाँ जाय तो भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों की उदासीन कार्य प्रणाली के कारण विकास धरातल पर दिखाई नही दे रहा है।

जमानिया/गाज़ीपुर- कुछ दिनों पूर्व लगातार वर्षा के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के कारण नालियों का गन्दा जल एकत्र हो जाने के कारण नगर सहित ग्रामीण इलाकों के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ोटो-नगर के हरपुर में इकट्ठा वर्षा का जल

वही नगर स्थित हरपुर निवासी संजीत यादव द्वारा बताया गया कि नगर के हरपुर में गडही के पानी का वर्षा के कारण भर गया है इसकी शिकायत कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया गया था लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा मामले का गलत तरीके से निस्तारण कर नगर की समस्या को दबा दिया गया। लेकिन नगर में नालिया तो बनी है पर निकासी की कोई व्यवस्था की गयी।

वही नगर के  हरिओम सुदामा ,अजय रामप्रसाद, संजीत  जितेंद्र, सुरेंद्र, मोहित, सत्येंद्र ,नंदू, आदि लोगो ने कहाँ की नगर पालिका में सूचना देने के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई व्यवस्था नही की गयी है। वर्षा के कारण नालियों का गंदा पानी हमारे घरों तक पहुँच गया गया है और कुछ दिनों से धूप होने के कारण गन्दे पानी से दुर्गन्ध आ रही है। नगर के लोगो को संक्रमण बीमारियों से ग्रसित होने का डर लगा रहता है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !