जिससे आसमा खातून को गंभीर चोटे आई थी। इलाज के दौरान आसमां खातून पत्नी इकबाल वारिस खान निवासी उसियां थाना दिलदारनगर की मृत्यु हो गई। जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी शौकत खान पुत्र मंटू उर्फ नेसार खान निवासी ग्राम अखीनी थाना नुआव जनपद कैमूर बिहार की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्र शंकर मिश्र और हमराहीयो द्वारा सुबह 9.30 बजे आरोपी शौकत खां को ताजपुर कुर्रा चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शौकत खां के खिलाफ स्थानीय थाने में पूर्व में भी हत्या जैसे संगीन अपराध का मुकदमा पंजीकृत है।आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र के साथ कां रोहित कुमार और नीरज अनुरागी शामिल थे।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि बीते 1 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में दामाद शौकत खान ने अपनी सास आस्मा खातून को मारा पीटा और धक्का देकर गिरा दिया।