महज़ तीन दिन की वर्षा ने वर्तमान सरकार के विकास कार्य की खोली पोल
गहमर/गाजीपुर- क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण लोगो की मुसीबतों को काफी बढ़ा दिया हैं। साथ ही गहमर स्थित आदर्श कोतवाली में लगातार वर्षा के कारण कोतवली परिसर में काफी दिनों से नाली का गंदा पानी भरा हुआ है।

आज जनता के समस्याओं का समाधान करने वाली कोतवाली की समस्या को कौन सुनने वाला है। जमानिया में दो तहसील दो उपजिलाधिकारी और 4 वर्ष 6 माह तक विकास के झण्डे गाड़ने वाली सरकार जिस विकास गाथा को प्रवचन कर रही है वह केवल कागजो में दिखाई दे रही है। धरातल पर तो विकास के नाम पर लूट मची है।
विकास की दौड़ में पीछे रह गया विधायक जी का गाँव गहमर- शुक्रवार से लेकर लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बरसात का पानी गहमर कोतवाली में घुस गया है जिससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में काफी परेशानी हो रही है।
किसी भी क्षण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। वही फरियादियों को भी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु थाने में आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव के विश्वनाथ सिंह गहमरी मार्ग से पकड़ीतर जाने वाला रास्ता पानी की निकास नहीं होने के कारण बुरी तरह से डूबा हुआ है।
वही राम चबूतरा के पास है दलित बस्ती होकर खेलूराय पट्टी में जाने वाला मार्ग पानी में डूब जाने से मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना था की एशिया का सबसे बड़ा गांव और विधायक का पैतृक गांव जब इस तरह से जल निकासी की समस्या से जूझ रहा है तो और गांव का भगवान ही मालिक है। ग्रामीणों ने जल निकासी की तत्काल मांग की।

