Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर12 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

12 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

12 पशुओं संग दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जमानियां कोतवाली क्षेत्र  के अभईपुर गायघाट मार्ग स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास जमानिया चौकी पुलिस ने गोवध के लिए बिहार ले जा रहे 12 गोवंशों के साथ 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय अपने हमराहियों के साथ सोमवार की भोर में करीब पौने चार बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 2 अभियुक्त वध के लिए 12 गोवंशों को पैदल ही बिहार ले जा रहे हैं।

जिसपर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अभईपुर गायघाट मार्ग स्थित दैत्रावीर मंदिर के पास से 12 गोवंशों को वध के लिए पैदल बिहार में लेकर जा रहे दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम  गोरख बिन्द उम्र 35 वर्ष पुत्र बीरबल बिन्द निवासी घिनहू पट्टी खूटहा, नुआव थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार व  लक्ष्मण बिन्द उम्र 28 वर्ष पुत्र श्री बिन्द निवासी बहेलिया टोला डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार बताया।

जिनके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में  उप निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल जमुना प्रसाद तिवारी, श्रीराम सिंह, राजेन्द्र दूबे, कांस्टेबल दिलीप बिन्द, विनोद भारतीय व आनन्द राही शामिल रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !