Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयुवती की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, भाई ने ससुराल पक्ष के...

युवती की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, भाई ने ससुराल पक्ष के तीन लोगो के खिलाफ कोतवाली में जान से मारने की रिपोर्ट

28 वर्षीय नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत मृतिका के भाई ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज।

जमानिया/ गाज़ीपुर- कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले में रविवार की रात करीब संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलकर मौत हो गई। सोमवार को मृतिका के भाई द्वारा स्थानीय कोतवाली में जान से मारने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा देवी (28) निवासी बक्सर जनपद ग्राम अरियांव का विवाह वर्ष 2018 में जमानिया के हरपुर निवासी राजपति सिंह पुत्र रामदुलार के साथ धूमधाम से की गई थी।लेकिन कुछ माह के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी और इसको लेकर मारने पीटने सहित विभिन्न प्रकार से बहन को ससुराल पक्ष के लोगो प्रताड़ित कर रहे थे। जिसको लेकर उनके पति रामदुलार‚ जेठ रामाशीष सिंह एवं जेठानी कंचन सिंह आदि से कई बार वार्ता की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व बहन का गवना हुआ था। जिसके बाद भी बहन से सोफा‚ टीवी‚ 5 लाख रुपये सहित गहना आदि के लिए उसे ताने दिया जाने लगा और उसे विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया गया। जिससे क्षुब्ध होकर बहन ने यह कदम उठाया होगा। घटना की सूचना सुबह करीब 11ः30 बजे दी गई की बहन ने आत्महत्या कर लिया है। जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचे और स्थिति देख कर परिवार के लोगों पर शक हुआ।जिस कारण से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जमानिया ने बताया कि मृतिका के भाई विकास कुमार सिंह के तहरीर के आधार पर पति रामदुलार‚ जेठ रामाशीष सिंह‚ एवं जेठानी कंचन सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !