जमानिया विधायक ने प्रेसवार्ता में पत्रकारो किया सम्मानित
जमानिया/ ग़ाज़ीपुर- वर्तमान सरकार की उपलब्धियों और क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर विधायिका भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को गहमर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने कार्यक्रम में आये पत्रकारों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। जिस दौरान उन्होंने कहाँ कि हमारे समाज मे मीडिया का एक महत्वपूर्ण स्थान है अगर आज मीडिया नही होती तो देश कब का बिखर गया होता मीडिया हमारे समाज मे सामंजस्य स्थापित करने का कार्य किया है।
वर्तमान सरकार में अपराध और अपराधियों का हुआ खात्मा- साथ ही श्री ने कहाँ की सरकार ने चार वर्ष और छः माह के कार्यकाल में बहुत विकास कार्य कराया है। आज इस प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए विकास उपलब्धियों को बताते हुवे गर्व हो रहा है पूर्व सरकार में गुण्डाराज और उत्तर प्रदेश की अवस्था बदहाल थी । उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका था । दिनदहाड़े घर से बहू- बेटियो की इज्जत लूट ली जाती थी लेकिन आज वर्तमान में गुंडो और गुण्डा राज का खात्मा हो चुका है।
विकास के पथ पर अग्रसर जमानिया- प्रेस वार्ता के दौरान श्री सिंह ने बताया कि पूर्व सरकार में ताड़ीघाट- बारा मार्ग की बदहाल अवस्था को सरकार ने 228 करोड़ की लागत से बनाकर लोगो के को एक बड़ी सौगात दी है। नई बाजार से देवाईथा मार्ग, पूरे प्रदेश में सड़क व्यवस्था बदहाल थी लेकिन योगी जी की सरकार ने चारों तरफ विकास दिखाई दे रहा है। पूर्वांचल की बदहाली को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया गया।
ऐसी सिक्सलेन की सड़क पहली बार पूर्वांचल के लोगों ने देखा। गाजीपुर से लखनऊ पहुंचने में महज चार घंटे लग रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से अब पूर्वांचल का विकास तेज गति से होगा। साथ ही उद्योग धंधों की स्थापना होगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर विशेष काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक कार्यों को लेकर मैं अपनी जमानियां विधानसभा की देव तुल्य जनता की तरफ से उनको दिल से बधाई देती हूं।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमन पावर लाइन 1090 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हमारी सुरक्षा मोबाइल हाथ में, 1090 साथ में का नारा दिया गया है। यह नंबर महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा हथियार साबित होगा। अगर किसी महिलाओं को सुरक्षा का खतरा है तो वह तुरंत 1090 पर सहायता मांग सकती हैं, तत्काल दस मिनट में यूपी पुलिस पहुंचेगी। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क यूपी के सभी थानों में स्थापित किए गए हैं।
यहां पर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। पीड़ित महिला को अप्लीकेशन लिखने से लेकर उनकी सहायता तक के इंतजाम हमारी सरकार ने किया है। 1098 चाइल्ड लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपात व्यवस्था, 183 नंबर मिशन शक्ति महिला संबंधी प्रत्येक जिलों में वाहन चलता है। इसमें महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। अब हर निवेशक यूपी में निवेश के लिए अनुरोध कर रहा है। पहले कानून व्यवस्था खराब होने के कारण निवेशक यूपी आना नहीं चाहते हैं।
इसके लिए मुख्यमंत्री जी के पास हजारो आवेदन पड़े हुए हैं। कोरोना काल में मुख्यमंत्री जी ने लाखों जिंदगियों को बचाया। आज पूरे भारत देश में कोविड के टीकाकरण में यूपी नंबर है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने कई बार योगी जी का तारीफ कर चुके हैं। कोविड काल में प्रत्येक गरीबों को दीपावली तक राशन का वितरण करके ऐतिहासिक कार्य हुआ है।
हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को गरीबों की चिंता है। केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से करोड़ों किसानों के खाते में धनराशि भेजकर किसानों का सम्मान किया है।

