Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनहर में पानी ना आने से किसानों की समस्या को लेकर...

नहर में पानी ना आने से किसानों की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया पत्रक

सेवराई- तहसील क्षेत्र के गोड़सरा रजवाहे में पानी नही आने से सैकड़ो बीघा की बर्बाद हो रही खेती को लेकर कांग्रेस नेता अहमद शमसाद ने एसडीएम सेवराई को सौंपा पत्रक।
एसडीएम को दिए गए पत्रक में बताया कि दिलदारनगर गोड़सरा रजवाहे में पानी नही आने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि कुछ माह पूर्व रजवाहा की सफाई के नाम पर लाखों रुपये उतार लिया गया। वावजूद इसके किसानों को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। गौरतलब हो कि पूर्व के वर्षो मे भी इस समस्या के लिए प्रदर्शन करना पड़ा था।

उपजिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से पत्राचार कर जल्द से जल्द समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !