Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार नदी का पानी बढ़ने से प्रशासन अलर्ट

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार नदी का पानी बढ़ने से प्रशासन अलर्ट

जमानियां। बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण कर्मनाशा समेत गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा बनाई गई बाढ़ चौकियों को अर्ल्ट कर दिया है।

तहसील प्रशासन की ओर से लेखपालों को नदी किनारे गांवों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। तो वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी टीम गठित कर चौकियों पर तैनात किया गया है।

प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्य के लिए गंगा और कर्मनाशा नदी में कुल 50 बाढ़ चौकियां बनाई गई है और तटवर्ती ग्रामों को अतिसंवदेदनशील‚ संवेदनशील और सामान्य श्रेणी में बांटा गया है।

आंकड़ों के अनुसार गंगा नदी से प्रभावित होने वाले कुल गांव की संख्या 124 है। जिसमें से 23 अतिसंवेदनशील‚ 49 संवेदनशील और 52 सामान्य गांव है। जिसके सापेक्ष 37 चौकी स्थापित की गई है।

वही कर्मनाशा नदी में अतिसंवेदनशील 3‚ संवेदनशील 11‚ सामान्य 18 गांव है। जिसके सापेक्ष 13 चौकी बनाई गई है। प्रशासन ने एहतियात की तौर पर मझली 5 और बड़ी 36 नाव भी तैनात किये है। ताकि नदी में पानी बढ़ने की स्थिति में ग्रामीणों को राहत दी जा सकें।

प्रशासन की आरे से विभिन्न स्थानों पर 6 गोताखोरों को भी तैनात किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इन चौकियों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने के लिए बैठक की जा रही है। जिसके सापेक्ष आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बाढ़ चौकी पर तैनात किया जा रहा है।

जो गांव में जरूरत के अनुसार दवा का वितरण करेंगे। हालांकि वर्तमान समय में कर्मनाशा नदी का जलस्तर धीमी गति से घट रहा है जबकि गंगा नदी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे तटवर्ती इलाकों के लोग डरे सहमे हुए है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !