Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबसपा नेता युसूफ परवेज खान ने किया खजूरी गांव का दौरा

बसपा नेता युसूफ परवेज खान ने किया खजूरी गांव का दौरा

सेवराई- बसपा नेता युसूफ परवेज खान ने जमानिया विधानसभा के खजूरी गांव का दौरा किया गया। इस दौरान किसानों को सिंचाई के लिए रजवाहे मे पानी ना होने पर संबंधित अधिकारियों को फोन कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

चेताया कि अगर जल्द ही पानी पूरी क्षमता के साथ नहीं छोड़ा गया तो शीर्ष अधिकारियों से संबंधित की शिकायत की जाएगी।

सेवराई तहसील क्षेत्र के खजूरी गांव में जनसंपर्क कर रहे यूसुफ परवेज खान ने किसानों की समस्याओं को सुनें। इस दौरान किसानों ने बताया कि रजवाहा में पानी ना होने के कारण महंगे डीजल और पंपिंग सेट के जरिए सिंचाई को विवश होना पड़ रहा है।

वही गांव के दक्षिणी तरफ कर्मनाशा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पशुपालकों को पशुओं के लिए हरे चारे के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। खजूरी गांव निवासी किसानों ने बताया कि रजवाहा में पानी नही आने से एक तरफ जहां खेती प्रभावित हो रही है।

वही दूसरी तरफ कर्मनाशा में बाढ़ आने से पशु चारा की समस्या भी खड़ी हो गई। इस दोहरे मार से किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। यूसुफ परवेज ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर रजवाहा में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के लिए कहा।

साथ ही उप जिलाधिकारी सेवराई से बाढ़ ग्रस्त इलाको में बाढ़ चौकी के साथ सरकारी सहायता मुहैया कराने की अपील की।
इस मौके पर राजू खान, सोनू खान, जावेद खान, राजा, सेराज खान, साजिद खान आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !