Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर90 शीशी ब्लू लाइम अवैध देशी शराब के साथ अभ्युक्त गिरफ्तार

90 शीशी ब्लू लाइम अवैध देशी शराब के साथ अभ्युक्त गिरफ्तार

सेवराई- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी ब्लू लाइम शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जानकारी के अनुसार गहमर थाने से सम्बद्ध बारा चौकी इंचार्ज को बुधवार को थाना क्षेत्र के भतौरा घाट के पास मौजूद थे कि एक संदिग्ध व्यक्ति झोला ले कर आते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 90 शीशी ब्लू लाइम अवैध देशी शराब 200 ml बरामद हुआ।पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम केदार उर्फ मुन्ना पुत्र चिरकुट मल्लाह निवासी ग्राम सिकरौरा थाना राजपुर जनपद बक्सर बिहार बताया।इस टीम में चौकी इंचार्ज बारा कृष्ण प्रताप सिंह के अलावा एस आई जयदीप, हे0 का0 महादेव गुप्ता, कांस्टेबल अंकित सिंह,कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल रहे।

इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 90 शीशी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।जिसके विरुद्ध मु0अ0 स0 191/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !