तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को मार धक्का एक की मौत दो घायल
जमानियां/ गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे के करीब मोटर साइकिल सवार तीन लोगों को चार पहिया बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया जिसके कारण एक कि मौके पर मौत हो गयी और वही दो घायल हो गये।
फ़ोटो-बोलेरो के धक्के से घायल युवक का उपचार करते फार्मशिष्ट जितेन्द्र नाथ शुक्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया
सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से दोनों कि हालत गंभीर देखते हुए गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के धीना थाना अंतर्गत पीपरदाहा गांव निवासी मृतक के बड़े पुत्र खट्टर राम ने बताया कि उसके पिता राममुरत राम (55) को घर पीपरदहा से लेकर उसका भाई विनय और उसका साथी मुकेश दवा के लिए जमानियां आये थे। दवा लेकर वापस जाते समय बड़ेसर गांव के पास गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने धक्का मार दिया। धक्के से तीनों सड़क पर गिर गये और पिता कि मौके पर मौत होगी। वही धक्का मारकर चालक वहान समेत फरार हो गया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। और वही विनय (30) और मुकेश (32) कि हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने प्राथमिक उपचार कर गाजीपुर रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतक राममूरत के बड़े पुत्र खट्टर राम ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों घायल विनय और मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों कि हालत ठीक बतायी जा रही है। सीओ हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बोलेरो कि तलाश शुरू कर दी गयी है।


