करण्डा क्षेत्र से नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अंजली सिंह शिक्षा के क्षेत्र में महिला वर्ग के लिए बनेगी मिशाल
गाजीपुर- करण्डा क्षेत्र के कटरिया प्रथम से नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अंजली सिंह पत्नी अखिलेश सिंह महिलाओं में सबसे शिक्षित निर्वाचित प्रत्याशी है, और अपने क्षेत्र से महिला वर्ग में शिक्षा के स्तर काफी शिक्षित है।
प्रेसवार्ता में उन्होंने कहाँ जिस अरमान से जनता ने मतदान कर जो सम्मान दिया है उस सम्मन को मैं नही भूलूँगी और जनता के अरमानों पर खरा उतरते हुए अपने विकास क्षेत्र में कार्य करके लोगो के सपनो को साकार करते हुए अपने क्षेत्र को विकास की ओर ले जाऊँगी।
साथ ही पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने कहाँ कि हमारे गाँव मे अभी भी बालिकाओं की शिक्षा की कोई समुचित व्यवस्था नही है,हमारा लक्ष्य शिक्षा के साथ-साथ गाँव का विकास प्राथमिकता रहेगी।
क्षेत्र प्रमुख पद के लिये हमारी दावेदारी थी, लेकिन सीट आरक्षित हो जाने के कारण प्रमुख पद का चुनाव तो नही लड़ सकते, लेकिन पाँच वर्ष बाद मौका मिला तो सामान्य प्रमुख पद रहने पर दावेदारी की जाएगी,तब तक गाँव का सेवा करने का मौका मिला है,गाँव की देवतुल्य जनता का अपने हर स्तर से सेवा करने के लिए तत्पर रहूँगा।


