कोरोना कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आदेश पर सम्पूर्ण प्रदेशो में 17 मई 2021 तक बढ़ा बंदी
लखनऊ- कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभाव को नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश में पुनः कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चलते है कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 26,847 कोरोना के नए केस दर्ज किये गये हैं. जबकि प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव मामले अब 2,45,736 हैं. UP में पिछले 24 घंटों में 2,23,155 टेस्ट हुए हैं. टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है.।
पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में लगभग 60 हज़ार की कमी आई है. ये जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल द्वारा समाचार के माध्यम से प्राप्त की गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण पर प्रभाव को नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश में पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी. दरअसल, पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद उपजे संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन का असल मकसद तभी कामयाब होगा जब कोविड प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा। बता दें कि हालांकि सरकार ने 24 घंटे के अंदर कितने संक्रमितों की मौत हुई, इसके आंकड़े जारी नहीं किये हैं। गौरतलब है कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है. इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है।


