Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति की बैठक

भाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति की बैठक

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र के भाजपा नगर मण्डल जमानिया का शुक्रवार को मण्डल कार्यसमिति बैठक नगर स्थिति एकता लॉन में की गयी। जिसमे  बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजको का सम्मान समारोह का आयोजन समपन्न हुआ।

समरोह के मुख्यअतिथि के मंडल प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेन्द्र राय ने कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन किया। इस दौरान उन्होंने नगर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजको को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहाँ कि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ है,अगर पार्टी की नींव मजबूत रहेगी तो पार्टी भी मजबूत रहेगी। अध्यक्षता कर रहें मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने  सभी को नववर्ष की बधाईया एवं शुभकामनाएं देने हुए समरोह कि समापन किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकुमार वर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर निगम,पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश शंकर वर्मा,मंडल महामंत्री राहुल वर्मा व राकेश प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जितेंद्र चौधरी,सत्यजीत चौरसिया,अमित गुप्ता,मंडल, अनिल वर्मा,संजीत यादव,सुनील चौरसिया,छोटेलाल बिंद,जगदीश वर्मा,संभु राम,सुनील गुप्ता,आलोक यादव,जितेंद्र यादव,त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन मंडल महामंत्री राहुल वर्मा जी ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !