नगर पालिका के अध्यक्ष‚ अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ अपने अधिकार का गलत रूप से प्रयोगकर सरकारी धनाकोष में लूट-पाट करने का लगाया आरोप।
जमानियां /गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के नगर पालिका के अध्यक्ष‚ अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता के खिलाफ अपने अधिकार का दुरुपयोग कर सरकारी धन का बंदरबाट करने की शिकायत पर जिलाधिकारी गाज़ीपुर आदेश द्वारा गठित 3 सदस्ययी टीम ने शुक्रवार को किया नगर पालिका द्वारा कराये गये विकास कार्य का किया निरीकक्षण।
फोटो- नगर पालिका की द्वारा किये विकास कार्य का निरीकक्षण करते राजेश कुमार सिंह
कि वर्ष 2019 दिनांक 05-01-19 में 327000 (तीन लाख सत्ताइस हज़ार रुपये) और दिनांक 05-03-2019 को 699000 (छः लाख सन्तानवे हज़ार रुपये) का भुगतान किसी अधिकृत अधिकारी को बिना बताए किया गया।
और वही वर्ष 2020 में अमीरुलहक के नाम पर संचालित फर्म सी आर कंट्रक्शन के नाम पर दिनांक 30-01-2020 को टेण्डर क्रम सांख्य 6 और 9 में वार्ड नंबर -19 बलेश्वर शर्मा के घर से मुन्नी पासी के घर तक इंटर लॉकिंग सड़क पटरी और नाली के ढक्कन के नाम पर निमार्ण कराया गया जिसमे में कुल लागत धनराशि का 899000 (आठ लाख निन्यानवें हज़ार रुपये ) थी।
साथ ही दिनांक 30-01-2020 वार्ड नम्बर 12 में महबूब के अहाता से लेकर जीशान के घर तक सड़क , पटरी, और इंटरलॉकिंग के कार्य में लागत रुपये- 1132000 (ग्यारह लाख बत्तीस हज़ार रुपये) का निर्माण कार्य कराया गया है नगर पालिका के अध्यक्ष‚ अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता ने अपने अधिकार का गलत रूप से प्रयोगकर सरकारी धनाकोष में लूट-पाट किया गया है।
जबकि सी आर कंट्रक्शन जिस फर्म का सरकारी नियमावली के अनुसार उक्त ठेकेदार को कुछ नियमों और शर्त होते हैं। जबकि अमीरुलहक मुहल्ला लोदीपुर के नाम पर संचालित है जिस फर्म का प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो चुका है और शुक्रवार को तीन समस्य टीम ने नगर पालिका द्वारा कराये गये कार्यो कि जांच की जा रही है।
जाँच टीम में राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, शैलेंद्र प्रताप सिंह , उपजिलाधिकारी जमानिया और दीपक कुमार सिंह वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद गाजीपुर एक जांच समिति गठित की गयी है।
इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी जमानिया शैलेंद्र प्रताप सिंह बताया कि टीम द्वारा जाँच की जानी है एक चहेते फर्म को नियम के विरूद्ध ठेका देना सहित कई गंभीर आरोप है। लेकिन आज जांच की है जांच पूरा नहीं हो पाया है।
मंगलवार को पुनः जांच होगा उन्होंने बताया कि 11 बिन्दुओं पर जांच किया जाना है इन बिन्दुओं पर जांच होने पर सरकारी धन के बंदर बांट का खुलासा हो जाएगा।

