Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले का आयोजन

प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले का आयोजन

जमानिया / गाजीपुर – प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया परिषर में रविवार की सुबह को मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले शुभारम्भ मुख्यातिथि भाजपा नेता नारायण दास चौरसिया प्रतिनिधि सभासद, एवं सदस्य जिला योजना समिति गाजीपुर (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया।

फोटो-मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले का शुभारम्भ करते चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रुद्रकांत सिंह व भाजपा नेता नारायण दास चौरसिया

जिस दौरान श्री दास ने कहाँ कि यह आरोग्य मेला प्रयोजन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पिछले वर्ष 2 फरवरी 2020 को इसकी शुरुआत की गयीं थी जिसका मुख्य उद्देश्य गरीबो को मुफ्त ईलाज, सुगम ईलाज पहुँचना है। साथ ही जगह-जगह अनेक प्रकार की योजनाओं को चलाकर चिकित्सको के द्वारा गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा सुगमता से पहुँचाना है।

मुख्य मन्त्री आरोग्य मेले के दौरान नगर क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से लोगो का चिकित्सको के द्वारा परीक्षण किया गया चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रुद्रकांत सिंह द्वारा लोगो को कोरोना से बचाव कैसे करें उसके बारे बताया गया। और आज कल अनेको प्रकार बीमारियों  बारे लोगो को जागरूक किया हैं।

वहाँ मौजूद महिला से डॉ0 सुनीता द्वारा महिलाओं से संबंधित रोगों के बारे बताया साथ ही उन महिलाओं के उच्च रक्तचाप, शुगर ,का परीक्षण कर गर्भवती महिलाओं को अपने खान -पान पर उचित ध्यान रखने को कहाँ गया।

इस मौके पर डॉ0 अजय कुमार फार्म शिष्ट आयुर्वेद सिंह सुभाष गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला फार्मासिस्ट,महेंद्र सिंह वार्ड ब्वाय, मोहित सिंह, आसिफ जमाल ,संदीप पाण्डेय, रामविलास रावत, एवं भाजपा नेता संतोष उपाध्याय, सभासद अभय शंकर सोनी भाजपा कार्यकर्ता राजेश चौधरी,दिनेश कुमार, सुनील कुमार, गोविंद चौबे, सतेंद्र वर्मा, अनुपम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।  

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !