2 अक्टुबर से सुरू हो जायेंगे वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बड़े वाहनों का आवागमन
जमानिया / गाजीपुर- वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बड़े वाहन के आवागमन के कारण खराब हो जाने हो जाने के कारण बढ़ते खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देशानुसार वीर अब्दुल हमीद सेतु पर छोटे बड़े सभी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को जमानिया से गाजीपुर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था साथ ही पुल के एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल आने जाने में लोगो को नाको चना चबाना पड़ता था।
कई माह से चल रहे वीर अब्दुल हमीद सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य पूर्ण – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जारी पत्र के आधार पर उपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर से वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बड़े वाहनो केे आवागमन पर लगयें गये प्रतिबन्ध को समाप्त करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सेतुुुुुु पर बड़े वाहनों की आवागमन को सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा।
साथ ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वीर अब्दुल हमीद सेतु पर बड़े वाहनों के आवागमन के भार क्षमता तय की गई है जिसमें 12 टन से लेकर 38 टन तक के भारी वाहनों ही मान्य है तथा निर्धारित भार सीमा से अधिक परिवहन करने की दशा में कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

