गांधी की 151 वीं जयंती पर एच.पी.जी.सी., एन. एस. एस.ने दिए उपहार
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ने कोविड़ कारणों से लघु स्तर पर गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिस दौरान राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय ने झंडोत्तोलन किया एवं बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुवे कहा कि नए भारत के निर्माण में बापू का योगदान विषयक परिचर्चा में बोलते हुए उन्होंने गांधी को महामानव बताया।
योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने इस अवसर को खास बनाने के उद्देश्य से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन के क्रम में डॉ.अरुण कुमार ने स्थानीय हिंदू माध्यमिक विद्यालय के शिक्षार्थियों के उपयोग हेतु तीन सीलिंग फैन एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विविध संदर्भों की पुस्तकें प्रधानाध्यापक को भेट की।
डॉ.कुमार ने माध्यमिक विद्यालय के कमरों में तीन स्थान पर पंखे न होने का स्वत: संज्ञान लेते हुए संस्था को तीन सीलिंग फैन उपलब्ध कराया।बताते चलें कि डॉ.कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हैं और सामाजिक महत्व के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने गांधी जयंती पर नौनिहालों को दी पुस्तकों की सौगात।उन्होंने शिक्षार्थियों में भाषाई ज्ञान वृद्धि,सामान्य ज्ञान के स्तर को ऊंचा उठाने, पठन पाठन में रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय पुस्तकालय हेतु पुस्तकें भेट की। इन पुस्तकों में
भार्गव इंग्लिश डिक्शनरी,भार्गव हिंदी शब्द कोष,अरिहंत ग्रामर, साहनी ग्रामर,पत्र लेखन,लुसेंट हिंदी व्याकरण, लुसेंट हाई ग्रामर,सुपर फास्ट इंग्लिश,लुसेंट ट्रांसलेशन,पूजा जनरल इंग्लिश,पूजा स्पीकिंग कोर्स,लुसेंट अनुवाद,सहज हिंदी व्याकरण,सहज जूनियर व्याकरण,भाषा भास्कर,रैपिड मैन स्पीकिंग कोर्स,हिंदी निबंध,आंकिक भौतिकी, इंटरमीडिएट गणित सूत्र,कंप्यूटर सामान्य ज्ञान,विज्ञान सूत्र,हाई गणित सूत्र,बच्चों के गीत,कला कुसुम,आंकिक रसायन,आखिर क्यों असफल होते हैं छात्र,लुसेंट संस्कृत व्याकरण,कंप्यूटर शब्दकोश,रसायन भाषा, इंग्लिश टीचर आदि उपहार स्वरूप प्रदान की गयी।
संस्था के प्रधानाध्यापक कमलेश सिंह यादव ने पुस्तक एवं पंखों की प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अति उपयोगी पुस्तकों के सहयोग से हमारे छात्र छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन होगा जिससे उनमें स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास होगा और आगे चलकर वे आदर्श नागरिक बन देश,राष्ट्र की सेवा करेंगे और पंखों के चलने से छात्र छात्राओं को गर्मी से मुक्ति मिलेगी।
जिससे वे तन्मयता से अध्ययन में अपने को लगा सकेंगे। मैं संस्था की ओर से अपने दोनों दान दाताओं के इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।इस अवसर पर प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ,संतोष कुमार शर्मा,दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित थे।



