आधारहीन गरीब लोगों ने एन0 एच0 24 पर अपनी जान की परवाह न कर लम्बी कतार लगाते हुए लिया आधार कार्ड फॉर्म
जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक शाखा में बनाए जा रहे आधार कार्ड फार्म को लेने के लिए शाखा में बुधवार की सुबह 8 बजे से लेकर करीब 11 बजे तक ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र करीब हजारो की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
फोटो-आधार कार्ड फार्म को लेने के लिए एनएच 24 पर लगी लोगों की लंबी कतार
काशी गोमती ग्रामीण बैंक शाखा जमा भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां
बैंक शाखा प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने बल पूर्वक जमा भीड़ को खदेड़ते हुए लाठियां भी बरसाई लोगों ने पुलिस की इस बर्बरता देखकर इधर उधर भागने लगे पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में किया और भीड़ को शाखा के नीचे स्थित एनएच 24 पर लंबी कतार लगवाते हुए आधार कार्ड फार्म वितरण करवाया गया।
आधार कार्ड में नाम ,स्थायी पता, जन्म तिथि में गलती होने के कारण लोगो को हो रही है परेशानी –
कोरोना महामारी के कारण 21 मार्च से बन्द चल रहे सम्पूर्ण भारत मे बढ़ती बेरोजगारी का जो दौर चलता जा रहा है उसका सीधा प्रभाव गरीब दर्जा के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कोरोना के कारण बंद चल रहे कल कारखाने और कम्पनियो में काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों काम काज पूर्ण रूप से बंद हो जाने के कारण वह लोग आज रोड़ पर आने को मजबूर हो गये हैं।
वही रमेश यादव, मंगरु, मनोज कुमार, दीपक सिंह, कमलेश, तरुण कुमार गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि हम लोग करीब सुबह के 7:00 बजे से यहां आए हुए हैं और हमें बैंक में खाता खोलने हैं छात्रवृत्ति भरनी है लेकिन आधार कार्ड में नाम उम्र गलत हो जाने से हम लोग सरकारी लाभ से वंचित होते जा रहे हैं।
आधार कार्ड बनवाने में बिचौलियों के कारण सामान्य लोगों को देने पड़ते हैं मानक से अधिक रुपए-
स्थानीय क्षेत्र की में सरकारी विभाग में बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड को लेकर संचालक द्वारा सामान्य लोगो से मानक से अधिक रुपया लेने की खबर समाचार में प्रकाशित हुई थी जिसके कारण डाकघर, भारतीय स्टेट, बैंक यूनियन बैंक जमानिया में आधार कार्ड बनाया जा रहा तज लेकिन कुछ कोरोना ने और बिभागी कारनामे ने आधार कार्ड व्यवस्था को बंद कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप आज लोगों को रोड़ पर उतराना पड़ रहा है।


