नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा नगर के पटरियों पर व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों पर विभाग द्वारा टेक्स में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर विरोध किया गया ।
फ़ोटो-नगर पालिका अध्यक्ष को पत्रक डेते मनोनित सभासद जयप्रकाश गुप्ता
जमानिया / गाजीपुर- भारतीय जनता पार्टी के मनोनित सभासद जयप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में छोटे व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा सडक पटरी पर लगाये जा रहे दुकानों के टेक्स में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी पर नगर पालिका अध्यक्ष को सोमवार कि सुबह पत्रक दिया गया । रविवार को राधा कृष्ण मंदिर परिषर में व्यपारियों ने बैठक कर सर्व सम्मति से नगर पालिका परिषद विभाग द्वारा नगर के पटरियों पर व्यापार कर रहे छोटे व्यापारियों पर विभाग द्वारा टेक्स में 50 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने पर विरोध किया।
जिसमें सोमवार को मनोनीत सभासद एवं श्री प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी नगर पालिका परिषद पहुंचे और अपनी समस्या नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर के समक्ष रखते हुए कहाँ कि कोरोना महामारी कि वजह से व्यापारियों कि कमर टूटी हुई है सड़क पटरी पर दुकान लगाने वाले बहुत परेशान है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों कि स्थिति को ठिक करने के लिए सरकार लोन दे रही है। ऐसी स्थिति में 50 प्रतिशत टेक्स की बढ़ोत्तरी करना उचित नहीं है इस पर पुनः विचार किया जाना जनहित में बहुत आवश्यक है जिस पर नगर पालिका नगर अध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया कहा कि यह निर्णय नगर पालिका के बोर्ड में लिया गया है। यदि नगर के व्यापारियों को इससे समस्या है तो पुनः बोर्ड की बैठक में इस विषय पर वार्ता की जाएगी


