Thursday, September 3, 2026
Homeक्राइमचोरी की मोटरसाइकिल संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

चाँदपुर नई बस्ती में चोरी हुई मोटरसाइकिल संग एक अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को किया गिरफ्तार

ज़मानियां/ गाजीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नव निर्मित पक्का पूल जमानिया पर रविवार शाम को चेकिंग के दौरान चोरी कि मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 फ़ोटो- मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त संग पुलिस 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के लिए चलाये जा रहें अभियान के तहत स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा  पक्का पुल जमानिया पर वाहन चेंकिग किया जा रहा था।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरी कि मोटर साइकिल के साथ गंगा पार कर धरम्मरपुर के रास्ते भागने के फिराक में है। जिस पर पुलिस सतर्क हो गयी और अभियुक्त को पकड़ कर कोतवाली लाया गया ।जहाँ उससे पूछताछ करने के दौरान उसने अपना नाम सोनू कन्नौजिया पुत्र पारस कन्नौजिया निवासी ग्राम हेतिमपुर जमानिया बताया।

इस बाबत पूछे जानें पर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार  सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व चांदपुर नई बस्ती में अजय कुमार की मोटर साइकिल घर के सामने से चोरी हो गयी थी। जो रविवार की शाम मोटर साइकिल के साथ बरामद की गयी है। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षिक मंशाराम राम, का. बलवन्त,का. रत्नेश,का. विवेक पटेल तथा का. धीरेंद्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !