Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्राम प्रधान को दी दबंगों ने जान से मारने की धमकी

ग्राम प्रधान को दी दबंगों ने जान से मारने की धमकी

ग्राम सभा मतसा ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य में दबंगों की दबंगई के कारण सरकारी सामुदायिक शौचायल निर्माण कार्य कराने में हो रहीं हैं परेशानी – प्रधान प्रतिनिधि रजनीश यादव 

जमानियां / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मतसा में ग्राम प्रधान संगीता देवी ने उपजिलाधिकारी को सोमवार को पत्रक देकर ग्राम सभा मे बन रहे सरकारी सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य को ग्राम सभा के कुछ दबंग लोगो द्वारा सरकारी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया।


जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा मतसा ग्राम प्रधान ने बताया की ग्राम सभा मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण शासन व सरकार के निर्देशानुसार खण्ड विकास जमानिया कार्यालय के सचिव द्वारा के द्वारा आदेश पर कराया जा रहा हैं जिस स्थान पर निर्माण कर हो रहा हैं ।

● हल्का लेखपाल के द्वारा सीमांकन के बाद सुरू की गई ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य 

आराजी संख्या 339 के जिस अभिलेख में वह भूमि दर्ज बंजर बताई गयीं है जिसका रकबा 0.169 है। जिस पर सामुदायिक शौचालय हेतु लेखपाल द्वारा भूमि का सीमांकन करा दिया गया था। आज जिस भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है परन्तु कुछ ग्रामीण दबंग लोगों द्वारा शौचालय निर्माण कार्य में बाधा पहुचाई जा रही है और शौचालय निर्माण का काम रोका जा रहा है।

प्रधान पति को जान से मारने की धमकी मिलने पर जमानिया उप जिलाधिकारी से की लिखित शिकायत

ग्राम प्रधान संगीता देवी ने आरोप लगाया कि हमारे पति व प्रधान प्रतिनिधि रजनीश यादव को गॉव के कुछ दबंग लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रहीं हैं। और ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य में रुकावट उत्पन्न किया जा रहा है।

सोमवार को प्रधान पति के द्वारा दबंग लोगों द्वारा शौचालय निर्माण कार्य में बाधा पहुचाई जा रही है जिसकी लिखित सूचना उपजिलाधिकारी जमानिया सत्यप्रिय सिंह से की गयीं मामले को गंभीरता से लेते हुवे जिसकी जाँच के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया कि सरकारी कार्य व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी कार्यवाही करें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !