जमानियां गाज़ीपुर – स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर रात चेकिंग के दौरान चोरी कि मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडे मय हमराह चक्काबांध नहर पुलिया के पास वाहन चेकिंग में मामूर थे।इसी दौरान जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद अपाचे मोटरसाइकिल लेकर महूजी के रास्ते होते हुए आ रहा है जो जमानिया होते हुए गाजीपुर जायेगा। वही मुखबिर की सूचना पर चक्काबांध गेट के सामने से सतर्कता दिखाते हुए एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल का इंजन नम्बर चेक किया गया तो पता चला कि वाहन स्वामी जगदीश पुत्र कैलाश निवासी चाँदपुर जनपद चन्दौली के नाम से गाड़ी रजिस्टेशन अंकित है।
अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वाहन चोरी का है जो विकाश सिंह पुत्र रणविजय सिंह निवासी अदसड़ थाना कन्दवा चन्दौली के साथ चोरी कर नम्बर प्लेट बदल कर चल रहा था।कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गोलू पाण्डे पुत्र राजकुमार पाण्डे निवासी अदसड़ थाना कन्दवा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर धारा 41/411,419,420,467,468,471 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया गया।वही अभियुक्त के ऊपर थाना चकिया चन्दौली में भी पूर्व में मुकदमा दर्ज है।


